छोटे शहर की बड़ी सोच : बेटर इनसाइट्स को मिला Entrepreneur India Award 2025

Entrepreneur India Award 2025: Better Insights का उद्देश्य है, छोटे और मंझोले व्यवसायों (SMEs/MSMEs) को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना. सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह यात्रा आज सैकड़ों उद्यमों को AI-आधारित रणनीतियों और स्मार्ट मार्केटिंग समाधान देकर आगे बढ़ा रही है.

Entrepreneur India Award 2025 | जयपुर/हज़ारीबाग : सपनों की कोई सीमा नहीं होती. इसे साबित कर दिया है Better Insights की निदेशक पूजा कपूर और संस्थापक गौतम कोली ने. जयपुर से शुरू हुई इस डिजिटल मार्केटिंग कंपनी को हाल ही में Entrepreneur India Awards 2025 में Digital Marketing Startup of the Year का सम्मान मिला है.

छोटे-मंझोले व्यवसाय को सशक्त बनाना बेटर इनसाइट्स का उद्देश्य

Better Insights का उद्देश्य है, छोटे और मंझोले व्यवसायों (SMEs/MSMEs) को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना. सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह यात्रा आज सैकड़ों उद्यमों को AI-आधारित रणनीतियों और स्मार्ट मार्केटिंग समाधान देकर आगे बढ़ा रही है.

हजारीबाग की रहने वाली हैं पूजा कपूर.

हजारीबाग की पूजा कपूर ने बताया अपना सपना

हजारीबाग (झारखंड) से आने वाली पूजा कपूर कहती हैं, ‘हमारा सपना है कि भारत का हर छोटा व्यवसाय डिजिटल दुनिया में अपनी जगह बनाये. बड़े शहर की नहीं, बड़ी सोच की जरूरत होती है.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौतम कोली बोले- हर बिजनेस का होना चाहिए अपना विजन

वहीं, संस्थापक गौतम कोली का मानना है, ‘हर बिजनेस का एक विजन होना चाहिए, जहां वो अपने साथ दूसरों के लिए भी कुछ अच्छा काम करना चाहे.’ Better Insights की कहानी उन सभी उद्यमियों के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से उठकर कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं.

पूजा बोलीं- हर व्यवसाय डिजिटल बराबरी का हकदार

पूजा कपूर कहतीं हैं कि यह केवल एक कंपनी नहीं, बल्कि एक सोच है कि भारत का हर व्यवसाय डिजिटल बराबरी का हकदार है. यह जीत हमारी टीम की है और उन सभी की भी, जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं.

इसे भी पढ़ें

कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को, कई अहम फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

रांची में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली, 4 हथियारबंद गिरफ्तार

हजारीबाग से 2 नवंबर को शुरू होगा कुड़मी आंदोलन, रांची के मोरहाबादी मैदान में महारैली 11 जनवरी को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >