यूजीसी एक्ट के समर्थन में उपायुक्त को ज्ञापन

मूलनिवासी संघ

हजारीबाग. यूजीसी एक्ट 2026 व जातिगत जनगणना का समर्थन मूलनिवासी संघ ने किया है. संघ ने प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता निशांत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्रीमी लेयर प्रावधान हटाने और बैकलॉग बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा, श्रीराम कुशवाहा, बसंत नारायण मेहता, जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल साव, कार्यालय सचिव अलका कुमारी, सरजू रजक, राजेश भुइयां सहित सदस्य शामिल थे. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालयों में हो रहे भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से यूजीसी एक्ट 2026 का समर्थन किया जा रहा है. इसे लेकर राष्ट्रव्यापी रैली प्रस्तावित थी, लेकिन झारखंड में नगर निगम चुनाव के कारण लागू आचार संहिता को देखते हुए रैली स्थगित कर दी गयी. चुनाव परिणाम के बाद एक मार्च को राज्य के सभी जिलों में रैली निकाली जायेगी.

भक्ति जागरण का आयोजन

केरेडारी. प्रखंड के बेलपेटो में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. उदघाटन पेटो मुखिया कौशल्या देवी, पंसस अरबिंद साव, समाज सेवी रामेश्वर साहू, गुरुदयाल साव, कमेटी अध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष जनक कुमार, मनोहर साव, सरिता देवी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जागरण में मनोहर म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भगवान शिव पर आधारित कई गीत व नृत्य प्रस्तुत किये. झांकियां दिखायी. श्रद्धालु गीतों पर रात भर झूमते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >