मंगला व रामनवमी जुलूस में डीजे नहीं बजेगा

होली व रामनवमी को लेकर बरही थाना में बैठक

बरही. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने होली व रामनवमी पूजा को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में बैठक आयोजित की. बैठक में उन्होंने कहा कि रामनवमी अखाड़ों के जुलूस व मंगला जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा. डीजे की जगह ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग किया जा सकता है, पर उस पर आपत्तिजनक या अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई होगी. ध्वनि विस्तारक यंत्र की ध्वनि भी 60 डेसीबल से कम रहनी चाहिए. अखाड़े के लोगों से कहा गया कि वे शीघ्र आवेदन कर अपने लाइसेंस का नवीकरण करा लें. साथ ही यह निर्देश दिया कि जुलूस पूर्व से निर्धारित रास्ते पर निकाला जा सकेगा. जुलूस के लिए किसी नये रास्ते का चयन नहीं किया जायेगा. उन्होंने त्योहार को शांति व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए अखाड़ा के पदाधिकारियों व पुलिस के बीच समन्वय की जरूरत बतायी. बैठक में बरही अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, मोतीलाल चौधरी, मो तौकीर रजा, एसआइ मृत्युंजय सिंह, उपमुखिया बीरेंद्र कुमार, मो बेलाल सहित अखाड़ों के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >