बरही चौक से हटेगा अतिक्रमण हटेगा, सब्जी बाजार शिफ्ट होगा

बरही चौक बाजार में अतिक्रमण, गंदगी और ट्रैफिक की समस्या को लेकर शुक्रवार को बरही अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू ने की.

बरही. बरही चौक बाजार में अतिक्रमण, गंदगी और ट्रैफिक की समस्या को लेकर शुक्रवार को बरही अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू ने की. मौके पर समस्याओं पर विचार-विमर्श के बाद कई अहम फैसले लिये गये. तय हुआ कि धनबाद रोड पर लगने वाले सब्जी बाजार को हटाकर एनएच परिसर व भामाशाह स्कूल के पास खाली स्थान पर लगाया जायेगा. हजारीबाग रोड के सर्विस लेन पर लगने वाले मछली बाजार को जिला परिषद के बस स्टैंड व बरहीडीह स्थित मछुआरा शेड में स्थानांतरित किया जायेगा. साथ ही बरही चौक पर ऑटो लगाने पर रोक लगा दी गयी. चौक से 300 मीटर के दायरे को नो पार्किंग जोन निर्धारित किया गया. साफ-सफाई की व्यवस्था नागरिक सहयोग से की जायेगी. इसकी जिम्मेदारी बरही पूर्वी पंचायत, बरही पश्चिमी पंचायत और कोनरा पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व पंचायत सचिवों की होगी. साफ-सफाई का खर्च दुकानदारों और ठेले वालों के आर्थिक सहयोग से पूरा किया जायेगा. बैठक में बरही डीएसपी अजित कुमार विमल, एलआरडीसी अजय भगत, कार्यपालक दंडाधिकारी दीपा खलखो, बीडीओ जयपाल महतो, सीओ अमित किस्कू, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आभास कुमार, प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, बरही पश्चिमी मुखिया शमशेर आलम, बरही पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, कोनरा पंचायत समिति सदस्य मो. सागिर, मो यूसुफ, विजय कुमार और टिंकू आलम मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >