शिक्षा अौर संगठन की मजबूती पर जोर

ब्रह्मर्षि समाज चय परगना कार्यकारिणी की बैठक

चौपारण. ब्रह्मर्षि समाज चय परगना कार्यकारिणी की बैठक रविवार को अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई. बैठक में समाज के संगठनात्मक विकास, शैक्षणिक उन्नति तथा सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई. उपस्थित सदस्यों ने समाज में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा नयी पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है. सुधीर सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती से होती है. ब्रह्मर्षि समाज हमेशा से शिक्षा को प्राथमिकता देता आया है. हमारा प्रयास है कि समाज का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त करे और नयी पीढ़ी सामाजिक मूल्यों के साथ आगे बढ़े. बैठक में सर्वसम्मति से चतरा जिले के बड़गांव निवासी शिक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह को ब्रह्मर्षि समाज चय परगना का लेखापाल मनोनीत किया गया. इस अवसर पर सचिव सत्यानंद सिंह, ब्रह्मदेव पांडेय, सुखदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सतीश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, भागवत सिंह, राम सेवक सिंह, दिनेश सिंह, प्रमोद सिंह, विद्या सागर सिंह, करुणा सिंह, राम स्वरूप सिंह व बबलू सिंह सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >