रेडियेटर के पानी से आठ बाराती झुलसे

रामगढ़-हजारीबाग पथ पर डेमोटांड़ पार्क के समीप शनिवार को शादी समारोह से लौट रही बस के रेडियेटर के गर्म पानी से आठ बाराती झुलस गये. घायल बारातियों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.

हजारीबाग.रामगढ़-हजारीबाग पथ पर डेमोटांड़ पार्क के समीप शनिवार को शादी समारोह से लौट रही बस के रेडियेटर के गर्म पानी से आठ बाराती झुलस गये. घायल बारातियों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. उक्त लोग औरंगाबाद (बिहार) के रहनेवाले है. घायलों में दुल्हन के पिता, भाई, बहनोई, चाची सहित अन्य रिश्तेदार शामिल है. मुफ्फसिल पुलिस ने अन्य बारातियों को उसी बस से औरंगाबाद भेज दिया. घायल रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि साली की शादी समारोह में शामिल होने जमशेदपुर गये थे. सुबह छह बजे जमशेदपुर से औरंगाबाद सिकरिया गांव के लिए निकले थे. गाड़ी चलने के दौरान इंजन गर्म हो रहा था. ड्राइवर ने केबिन में बने रेडियेटर में पानी डालने के लिए ढक्कन खोला, तो अचानक उससे गर्म पानी फव्वारे की तरह निकलकर केबिन में बैठे बारातियों पर गिर गया, जिससे आठ लोग झुलस गये. ये लोग घायल हुए : रानी कुमारी 35 वर्ष, देवराज सिंह 45 वर्ष, रंजीत सिंह 35 वर्ष, कृष कुमार 10 वर्ष, सरोज देवी 47 वर्ष, बशम सिंह 40 वर्ष, चिंता देवी 45 वर्ष और विनिता कुमारी 30 वर्ष.

हादसे में वैन का चालक घायल

टाटीझरिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनी पुल के पास शनिवार सुबह रामगढ़ से बेलपाडा मधुपुर जा रही वैन (डब्ल्यूबी 40 एसी-4762) एक ट्रक की वजह से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में चालक मो सिराज घायल हो गये. उनका इलाज मां सती आरोग्य अस्पताल में कराया गया. वैन में सवार अरशद अंसारी ने बताया कि वह अपने ससुराल रामगढ़ से पत्नी शगुफ्ता अरशद, बेटी आशफत अहमुनुमा और बेटे रिदान अहमद रजा के साथ अपने घर बेलपाडा मधुपुर जा रहे थे. इस दौरान बेनी पुल के पास विष्णुगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने चकमा दे दिया. उससे बचने के क्रम में वैन पुल के गार्डवाल में टक्करा गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >