इचाक. प्रखंड मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर मंगुरा थान टांड़ मैदान में निर्माणाधीन भव्य दुर्गा मंदिर के गुंबज निर्माण को लेकर शुक्रवार को मंदिर सभागार मे बैठक हुई. जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. अध्यक्षता दुर्गा मंडा निर्माण समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद मेहता व पूजा समिति के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद मेहता ने संयुक्त रूप से की. संचालन सचिव महेश कुमार मेहता ने किया. बैठक में मंदिर के भव्य गुंबज के निर्माण पर सहमति बनी. लोगों ने संकल्प राशि का संग्रह करने पर जोर दिया. छह गांवों की महिलाओं की एक कमेटी बनायी गयी. इसके अलावा गांव एवं टोला स्तर पर महिलाओ की कमेटी बनायी गयी. जो अपने गांव में बकाया संकल्पित राशि का संग्रह कर मंदिर निर्माण समिति केंद्रीय कोष में आय बढ़ाने में सहयोग करेगी. केंद्रीय संरक्षक के दो पद रिक्त होने के कारण कमेटी का पुनः विस्तार किया गया. इसमें वीरेंद्र प्रसाद मेहता संरक्षक और सीताराम कुशवाहा संरक्षण मंडल के सदस्य बनाये गये. मुखिया मीना देवी समेत मंदिर निर्माण समिति के लोगों ने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया. बैठक में मंगुरा, करियातपुर, मोक्तमा, फुरुका, जमुआरी, निचली जमुआरी और कनौदी गांव की काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवा शामिल थे.
दुर्गा मंदिर के भव्य गुंबज निर्माण पर बनी सहमति
सार्वजनिक दुर्गा मंडा मंदिर निर्माण को लेकर बैठक
