मटवारी गांधी मैदान में डिज्नीलैंड मेले की नीलामी, 32.20 लाख की लगी सबसे बड़ी बोली

हजारीबाग के गांधी मैदान में लगने वाले डिज्नीलैंड मेले की नीलामी 32.20 लाख रुपये में पूरी हुई। जानिए मेले से जुड़ी पूरी जानकारी और आयोजन की अवधि।

हजारीबाग: शहर के मटवारी गांधी मैदान में दुर्गापूजा के अवसर पर लगने वाले डिज्नीलैंड मेले की खुली नीलामी शनिवार को नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. नीलामी प्रक्रिया 31.50 लाख रुपये से शुरू हुई. सबसे अधिक 32 लाख 20 हजार रुपये की बोली प्रतिमा सेवा संस्थान राइटर ने लगायी. दूसरे स्थान पर हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एंड फेयर ने बोली लगायी.

सबसे अधिक बोली लगाने वाली संस्था को 45 दिनों के लिए डिज्नीलैंड मेले का आयोजन करने की अनुमति दी गयी है. मेले के लिए 70 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल उपलब्ध कराया गया है.

नीलामी प्रक्रिया में उपनगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, अनिल कुमार पांडे, कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता अजय कुमार, नगर प्रबंधक प्रीतम कुमार और निरंजन सिंह शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >