चौपारण, हजारीबाग: केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को शिक्षक एवं अभिभावकों की बैठक हुई. बैठक में विद्यालय में नामांकित शत प्रतिशत बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया गया. ड्रॉपआउट रोकने का भी निर्णय लिया गया.
बैठक में कहा गया कि विद्यालय में नामांकित बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेने का अवसर मिलना चाहिए. प्रधानाध्यापक कालीचरण राम ने कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य गढ़ने के लिए शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच समन्वय जरूरी है.
बैठक में महेश प्रसाद वर्णवाल, सत्येंद्र कुमार मिश्रा, राजेंद्र कुमार, नागेश्वर वर्मा, सुषमा कुमारी, सुभाषिनी कुमारी, रेशमी कुमारी, विवेक कुमार, विजय कुमार, अंकुर कुमार, प्रीति कुमारी, सुबोध कांत राणा, सुरेंद्र
