हजारीबाग. जनगणना 2026 में ओबीसी कॉलम जोड़ने को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय जनगणना के घर सूची में अनुसूचित जाति, जनजाति के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग का कॉलम जोड़ने की मांग की है. सुरेश ठाकुर ने संविधान के अनुच्छेद 15(4), 16(4), 340 एवं 46 का हवाला देते हुए कहा कि 52 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी समुदाय को अन्य श्रेणी में रखना सामाजिक न्याय के विरुद्ध है. राज्यपाल ने मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए ज्ञापन तत्काल राष्ट्रपति भवन एवं प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने का निर्देश दिया.
जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग
राज्यपाल को ज्ञापन
