सुरक्षित परिसर विषय पर भाषण प्रतियोगिता

अन्नदा कॉलेज

हजारीबाग. अन्नदा महाविद्यालय में आंतरिक शिकायत समिति की ओर से शुक्रवार को सुरक्षित एवं सम्मान जनक परिसर विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. शुभारंभ आंतरिक शिकायत समिति की समन्वयक डॉ छाया सिंह के स्वागत भाषण से हुआ. छात्र-छात्राओं ने परिसर में आपसी सम्मान, लैंगिक समानता, अनुशासन, संवेदनशीलता तथा सकारात्मक व्यवहार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. प्रो इंचार्ज डॉ अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है. उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समन्वयक एवं प्रो इंचार्ज ने पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. विजेताओं में प्रथम श्वेता कुमारी, द्वितीय आशी भारद्वाज, तृतीय प्रगति चौरसिया, चौथे स्थान पर तन्नू वर्मा रहीं. आयोजन में डॉ विश्वजीत धर, डॉ सुचोरिता घोष सहित अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का योगदान रहा. धन्यवाद ज्ञापन समिति के सदस्य डॉ एसएन पाठक ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >