विस्थापन रोकने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय

मिथिलेश सिंह ने कहा कि कोल कंपनियां जल, जंगल, जमीन को लूटने में लगी है.

निजीकरण व विस्थापन को लेकर भाकपा माले का जिला सम्मेलन शुरू बड़कागांव. बड़कागांव के गुरु चट्टी स्थित कुशवाहा धर्मशाला में निजीकरण एवं विस्थापन पर रोक लगाने को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवाद लेनिनवाद का दो दिवसीय जिला सम्मेलन गुरुवार से शुरू हुआ. मुख्य अतिथि आरडी मांझी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत बैजनाथ मिस्त्री ने की. उदघाटन केंद्रीय कमेटी सदस्य मिथिलेश सिंह ने किया. सम्मेलन में उस्मान अंसारी ने कहा कि भारत में पूंजीवादी दल हावी है, जिससे देश की जनता के आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है. मिथिलेश सिंह ने कहा कि कोल कंपनियां जल, जंगल, जमीन को लूटने में लगी है. विस्थापन को रोकने के लिए तीव्र आंदोलन किया जायेगा. समारोह में जिला सचिव पचु राणा ने प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत किया. साथ ही संगठन के विस्तार पर जोर दिया. मौके पर सुधीर यादव, शिवकुमार सिंह, पेरू प्रताप राम, शेर मोहम्मद, घनश्याम पाठक, अशोक गुप्ता, अशोक चौधरी, सविता सिंह, बैजनाथ मिस्त्री, सोहराय मांझी, राजेंद्र गोप, अशोक राम, कृष्ण राणा, अख्तर खान, अरुण कुमार, सफदर इमाम, रामकुमार भार्गव समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SALLAHUDDIN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >