हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से मौत

आम तोड़ने के दौरान हादसा

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोषमा में हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से लखन साव (58 वर्ष) नामक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना बुधवार की सुबह आम तोड़ने के दौरान हुई. बताया जा रहा है कि लखन साव के घर की चहारदीवारी के अंदर मोबाइल टावर में जोड़ा गया बिजली तार आम के पेड़ से होकर गुजरा था. जिसमें 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित हो रहा था. हादसे के बाद गंभीर स्थिति में लखन साव को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले गये. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल

कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के कण्डसार गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. जिसमें रेणु देवी, दिलचंद राम अौर दृष्टि कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. रेणु देवी ने मारपीट का आरोप गांव के ही रूपेश कुमार दास, देवंती देवी, मंजू देवी, ममता देवी, मुकेश कुमार दास समेत अन्य पर लगाया है. इस बाबत थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि लिखित आवेदन आने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >