बरही : हजारीबाग जिले के बरही स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नाटक के माध्यम से नशे के कारण होने वाले आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.
विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए नशामुक्त समाज का दिया संदेश
शिक्षक ललन यादव के निर्देशन में विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए भी नशामुक्त समाज का संदेश दिया. बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया.
विद्यालय के प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से नशे के खिलाफ जो संदेश दिया है, उसे स्कूल तक सीमित न रखें. इसे अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि समाज में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता बढ़े.
ये भी पढ़ें: दुमका में रसोइया मौत मामले में जरमुंडी विधायक समेत 9 पर केस, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
