दनुआ घाटी में तीन वाहनों की टक्कर, एक की मौत; दो घायल

विश्वकर्मा पूजा के दिन जीटी रोड पर दनुआ घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार टेलर ने तीन वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चौपारण. जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में विश्वकर्मा पूजा के दिन हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार टेलर ने कार, कंटेनर और एक छोटे ट्रक को टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक (यूपी 14 क्यूटी 8246) में सवार उत्तरप्रदेश निवासी खालिद (40 वर्ष) की मौत हो गयी और साजिद घायल हो गये. वहीं, कार से लदे कंटेनर (एनएल 01 क्यू 9158) के चालक बिहार निवासी नीतीश कुमार भी घायल हो गये.

टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे करीब 40 फीट खाई में गिर गया, जबकि कंटेनर सड़क पर पलट गया. हालांकि, टेलर में सवार लोग सुरक्षित बच गये. थाना प्रभारी पंकज कुमार और प्रभारी नीतीश कुमार ने घायलों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >