हजारीबाग: दनुआ घाटी में रात 12 से 3 बजे तक तीन हादसे, ट्रक खाई में गिरा; 2 की मौत, जीटी रोड जाम

झारखंड के दनुआ घाटी में एक ही रात में तीन सड़क दुर्घटनाएं हुईं। ट्रक के खाई में गिरने से चालक और उप-चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य घटनाओं में दो लोग घायल हुए।

चौपारण: जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में 29 अगस्त की रात हादसों का सिलसिला जारी रहा. करीब तीन घंटे के भीतर बारी-बारी से तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये. हादसों में एक ट्रक चालक और उप चालक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य ट्रेलर के चालक और उप चालक घायल हो गये. लगातार हुई दुर्घटनाओं के बाद जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया और सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे.

गड्ढे में पलटा डस्ट लदा ट्रेलर

पहली घटना रात करीब 12 बजे हुई. डस्ट लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पोर्टेबल ऑफिस केबिन लदा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त

दूसरी घटना रात करीब एक बजे रांची से पटना जाने के क्रम में जोड़ीराही पुल के पास हुई. पोर्टेबल ऑफिस रूम केबिन लदा ट्रेलर (BR 01 GG 6847) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में चालक जगदीश दास (42) और उप चालक रामेश्वर दास घायल हो गये. चालक बरही और उप चालक कोडरमा का रहने वाला बताया गया है. दोनों को इलाज के लिए भेजा गया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: बंद घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, नकद और साइकिल ले गए; लैपटॉप छोड़ दिया 

50 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक-उप चालक की मौत

तीसरी और सबसे गंभीर घटना रात करीब तीन बजे हुई. झारखंड से बिहार जा रहा ट्रक (BR 06 GD 9027) दनुआ घाटी में अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा. ट्रक घाटी के बड़े नाले में गिरने से चालक अरविंद कुमार और उसके साथ मौजूद उप चालक की मौत हो गयी.

दोनों चंपारण, बिहार के रहने वाले बताये गये हैं. उप चालक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. वाहन मालिक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ट्रक चलाने के लिए अरविंद कुमार को रखा था, लेकिन उसके साथ उप चालक के रूप में कौन व्यक्ति था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

सूचना मिलते ही चोरदाहा पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

हादसों के बाद दनुआ घाटी में लगा भीषण जाम

लगातार हुई दुर्घटनाओं के बाद दनुआ घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. दोनों तरफ सैकड़ों वाहन जाम में फंस गये. जाम का असर चौपारण चट्टी तक पहुंच गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

थाना प्रभारी पंकज कुमार और पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ अलग-अलग स्थानों पर जाम हटाने और यातायात व्यवस्था बहाल कराने में जुटे रहे.

यह भी पढ़ें: मंईयां सम्मान से अबुआ आवास तक... चंदवा में JMM ने ग्रामीणों को बताया MMDR बिल का संभावित असर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithun

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >