हजारीबाग में अवैध कोयला लदे 3 ट्रैक्टर को जलाया, चालकों को पेड़ से बांधकर पीटा

Crime News Jharkhand: हजारीबाग जिले में अवैध कोयला लदे 3 ट्रैक्टर को अज्ञात बदमाशों ने जला दिया. ट्रकों को फूंकने के बाद उनके चालकों को पेड़ से बांधकर पीटा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कई टीमें जंगल की खाक छान रही है.

Crime News Jharkhand|चरही (हजारीबाग), आनंद सोरेन : हजारीबाग जिले में अज्ञात बदमाशों ने कोयला लदे 3 ट्रैक्टर को जला दिया. ट्रैक्टर के चालकों को पेड़ से बांधककर जमकर पीटा. घटना हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के बसबोंनवा जंगल के चिलैया टांड़ जंगल में हुई. रविवार की रात करीब 11 बजे नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. ट्रैक्टरों पर अवैध कोयला लदे थे.

ट्रैक्टरों से हो रही थी चोरी के कोयले की ढुलाई

जानकार सूत्रों ने बताया कि सीसीएल से चोरी का कोयला ट्रैक्टरों में भरकर ले जाया जा रहा था. 2 गुटों की आपसी रंजिश की वजह से घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने देशी कट्टा से दहशत फैलाने के उद्देश्य से जंगल में फायरिंग भी की. ट्रैक्टरों को जलाने, ड्राइवरों को पीटने और फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश घने जंगल की ओर भाग गये.

जला हुआ ट्रैक्टर. फोटो : प्रभात खबर

रात भर जंगलों की खाक छानती रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद और चरही के थाना प्रभारी गौतम कुमार और सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे. रात भर पुलिस ने जंगलों में छानबीन की. अपराधियों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुबह से जंगलों की खाक छान रही पुलिस

पुलिस सोमवार सुबह से ही अलग-अलग टीम बनाकर जंगलों में अपराधियों की छानबीन कर रही है. इस संबंध में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कोयले की तस्करी जोरों पर है. जलाये गये ट्रैक्टर किसके हैं और कोयला कहां ले जाया जा रहा था. इस बारे में न तो पुलिस कुछ कहने को तैयार है, न ही ग्रामीण मुंह खोल रहे हैं.

विष्णुगढ़ के एसडीओ बोले- जल्द होगा मामले का खुलासा

इस संबंध में विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े लोगों को पुलिस पकड़कर पूछताछ कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही बस पलामू में पलटी, 2 दर्जन यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

गाय के मुंह में बम विस्फोट, गुस्साये लोगों ने बंद कराया बाजार, सड़क जाम, प्रदर्शन

महाकुंभ से रांची लौट रही कार ने हजारीबाग में 2 ट्रकों को मारी टक्कर, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >