140 पेटी नकली शराब के साथ 4 गिरफ्तार, रामगढ़ से हजारीबाग जा रहा था सफेद पिकअप

Crime News Hazaribagh: रामगढ़ से हजारीबाग के रास्ते जा रहे एक पिकअप वैन से पुलिस ने 140 पेटी विदेशी शराब जब्त की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था. चेकिंग के दौरान मंडू से हजारीबाग की ओर आ रही सफेद रंग की कार की चेकिंग के बाद सफेद रंग के पिकअप वैन में 140 पेटी विदेशी शराब लदी थी. पुलिस ने दोनों वाहनों से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Crime News Hazaribagh| चरही (हजारीबाग), आनंद सोरेन : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के चरही एनएच-33 ओवरब्रिज के पास 140 पेटी नकली शराब जब्त की गयी है. वरीय पदाधिकारी की सूचना के आधार पर एक सफेद रंग के पिकअप वैन में विदेशी शराब की तस्करी हो रही है. वैन रामगढ़ से हजारीबाग की ओर आ रहा है. सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान मांडू की ओर से आ रही सफेद कार को रोकने का पुलिस ने इशारा किया. चालक रुकने की बजाय तेजी से भागने लगा. पुलिस की गाड़ी ने उस कार का पीछा करना शुरू किया.

पुलिस को देख सफेद कार तेजी से भागा

पुलिस को पीछा करता देख कार के ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी और चरही ओवरब्रिज के पास कार छोड़कर उसमें सवार 2 लोग भागे. पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया. भागने का कारण पूछने पर दोनों ने जो जवाब दिया, पुलिस उससे संतुष्ट नहीं हुई. इसके बाद सफेद रंग की कार (बीआर 01 पीएल 0609) की चेकिंग की गयी. कार में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.

सफेद पिकअप-वैन में लदी थी 140 पेटी शराब

इसके बाद पीछे से आ रहे पिकअप-वैन को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. सफेद रंग के इस पिक-अप वैन (बीआर 01जीएम 6294) में 140 पेटी नकली शराब लदी थी. विदेशी शराब से संबंधित कागजात की मांग की गयी, तो ड्राइवर उसके बारे में कुछ भी बताने में नाकाम रहा. इसके बाद पुलिस ने शराब की खेप को जब्त कर लिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गिरफ्तार किये गये सभी 4 लोग बिहार के

सफेद रंग की कार से भाग रहे दो लोगों को चरही थाना की पुलिस थाने ले आयी. कार और पिकअप वैन को जब्त कर लिया. पिकअप वैन में लोड शराब को भी सुरक्षित थाना परिसर ले आया गया. इस मामले में पुलिस ने कुल 4 लोगों को गिरप्तार किया है. इसमें बिहार के पटना जिले के दानापुर थाना के ग्राम जाफरपुर निवासी संदीप कुमार पिता कमल राय और दानापुर थाना के ग्राम बिशुनपुर के चौधरी राय पिता स्व शीतल राय के अलावा दानापुर थाना के ग्राम नासरीगंज निवासी जितेश कुमार यादव पिता सत्येंद्र प्रसाद और गया जिले के खिजलसराय जिला अंतर्गत ग्राम पचमहला निवासी अमरजीत कुमार शामिल हैं.

पुलिस ने क्या-क्या जब्त किया

  • सफेद रंग की कार (बीआर01पीएल 0609)
  • सफेद रंग का पिकअप वैन (बीआर 01जीएम 6294)
  • रॉयल चैलेंज की 70 पेटी शराब
  • ब्लेंडर्स प्राइड की 08 पेटी शराब
  • इम्पीरियल ब्लू की 17 पेटी शराब
  • रॉयल स्टैग की 45 पेटी शराब

विष्णुगढ़ के एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

विष्णुगढ़ के एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने चरही थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शनिवार 26 अप्रैल को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल की रात में हुई इस कार्रवाई में गश्ती दल में चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, अनिल रजक, अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार पासवान, रामाशंकर पांडेय और सतीश कुमार सिंह शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: मौसम विभाग से आयी राहत भरी खबर, झारखंड में 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान

EJN के वर्कशॉप में बोले मणि भूषण झा- कोयला क्षेत्र के 3 लाख की नौकरी जाएगी, सोलर एनर्जी देगा 13 लाख जॉब्स

इसे ही कहते हैं कबीर दास की उल्टी वाणी, भीषण गर्मी में खरखरी विद्यालय में किया स्वेटर का वितरण

लातेहार में जेजेएमपी के 3 इनामी उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >