बेहतर समन्वय व टीम भावना से सफल हुआ आयोजन

शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी संपन्न, डीसी-एसपी ने जताया आभार

हजारीबाग. रामनवमी पर्व जिले में शांतिपूर्ण व सौहार्द्र के माहौल में संपन्न हो गया. शोभायात्रा के समापन के उपरांत उपायुक्त ने जिलेवासियों समेत सभी विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है. पूरे आयोजन के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते रहे. संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी गयी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को समय रहते नियंत्रित किया जा सके. डीसी और एसपी स्वयं सड़कों पर सक्रिय नजर आये. हेलमेट पहनकर हाथों में डंडा लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे, जिससे जवानों का मनोबल भी बढ़ा. उपायुक्त ने दंडाधिकारियों, पुलिस बल, महिला पुलिस, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम, नगर निगम, मीडिया प्रतिनिधियों, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के सदस्यों के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सतर्कता के कारण पूरे जिले में शांति एवं सौहार्द्र का वातावरण बना रहा. वहीं, पुलिस अधीक्षक ने भी सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों और आम नागरिकों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अनुशासन और समर्पण के कारण पूरे पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रही. इस वर्ष रामनवमी पर कुल 90 झांकियों का प्रवेश जामा मस्जिद रोड पर हुआ. शहर की सड़कों पर करीब 28 घंटे तक विभिन्न अखाड़ों के भव्य जुलूस चलते रहे. 28 मार्च की रात 12 बजे से शुरू हुए इन जुलूसों में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां देखने को मिलीं, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. जिला प्रशासन ने अंत में सभी नागरिकों से भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और सामंजस्य बनाये रखने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >