चुरचू. झारखंड महिला उत्थान के तत्वावधान में चुरचू पंचायत भवन में किशोरी लीडरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इसमें चुरचू, आंगो, इंद्रा और जरबा के कुल 21 किशोरी समूहों की लीडरों ने हिस्सा लिया.
कम्युनिकेशन स्किल और लीडरशिप पर प्रशिक्षण
संस्था की सचिव नीलम बेसरा ने किशोरी लीडरों को कम्युनिकेशन स्किल और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने किशोरियों को समूह के स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया.
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान किशोरी लीडरों ने कहा कि वे अपने-अपने किशोरी समूहों को मजबूत करेंगी. साथ ही नियमित किशोरी बैठकों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणाम और बाल विवाह निषेध कानून के प्रति किशोरियों को जागरूक करेंगी.
कार्यक्रम में फील्ड को-ऑर्डिनेटर चिंता तिग्गा, फील्ड स्टाफ कविता कुमारी, बबीता देवी, ऑफिस स्टाफ नरेश मांझी समेत किशोरी लीडरों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.
