हजारीबाग. शहर के मुख्य नाले का सफाई कार्य 15 वर्ष बाद शुरू हुआ. यह कार्य महापौर अरविंद कुमार की पहल पर शुरू किया गया. नाला कूड़ा-कचरा से भरा हुआ है. बरसात के दिनों में इस नाले से पानी का बहाव धीमा रहता है, जिससे नाले की अगल-बगल की कॉलोनियों में जल जमाव की समस्या रहती है. इस नाला का बहाव अन्नदा चौक से खिरगांव पुल तक करीब दो किमी तक है. महापौर अरविंंद कुमार राणा ने सोमवार को सफाई कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मई माह तक मुख्य नाला की सफाई पूरी कर ली जायेगी. शहर में जल जमाव की समस्या न हो, इसे ध्यान में रखकर नाला की सफाई कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. नालों के मिलने के स्थान पर जाली लगायी जायेगी, जिससे कचरा का प्रवेश नहीं होगा
15 साल बाद शुरू हुई शहर के मुख्य नाले की सफाई

15 साल बाद शुरू हुई शहर के मुख्य नाले की सफाई
Copied link
महापौर अरविंद कुमार की पहल पर शुरू हुआ सफाई अभियान