CBI Action in Jharkhand: सीसीएल के मैनेजर समेत 4 को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

CBI Action in Jharkhand: सीबीआई ने झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़ी कार्रवाई की है. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के एक मैनेजर समेत 4 लोगों को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है. मंगलवार को सभी को रांची की एक विशेष अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

CBI Action in Jharkhand: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है. कोयला परिवहन में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एक प्रबंधक और 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

CBI: हजारीबाग में औचक जांच के बाद की कार्रवाई

यह कार्रवाई 6 मार्च को झारखंड के हजारीबाग स्थित एक कोयला खदान परियोजना कार्यालय में की गयी संयुक्त औचक जांच के बाद की गयी है. इसमें कोयले की ढुलाई करने वालों से बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने का पर्दाफाश हुआ था.

इसे भी पढ़ें : सावन में देवाधिदेव महादेव का ध्यान करने से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति

सीसीएल गिद्दी के प्रबंधक अयोध्या करमाली गिरफ्तार

सीबीआई ने बताया कि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) गिद्दी के प्रबंधक अयोध्या करमाली, 2 क्लर्क – मुकेश कुमार और प्रकाश महली के अलावा बिचौलिये विजय कुमार सिंह को कोयला उठाने और परिवहन में मदद के लिए कोयले की ढुलाई कराने वाले विभिन्न लोगों से कथित रूप से अनुचित लाभ लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में स्पेशल कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा

सभी आरोपियों को मंगलवार को रांची की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें

Godda Weather Today Rain: गोड्डा में 2 दिन की बारिश के बाद धनरोपनी में आयी तेजी, किसान बोले- मूसलाधार वर्षा जरूरी

‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ के तहत झारखंड के युवाओं को मिली नौकरी, JSDMS के निदेशक ने बांटा नियुक्ति पत्र

दलमा जाने वाले शिव भक्तों पर लगे शुल्क पर राजनीति, भाजपा ने कहा- ‘जजिया कर’, झामुमो ने कही ये बात

Weather Today: साहिबगंज में मानसून की बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बोकारो में वज्रपात से 2 की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >