दारु. विष्णुगढ़, बनासो उप डाकघर के कर्मियों की बैठक उप डाकघर दारू में बुधवार को हुई. मौके पर सहायक डाक अधीक्षक बीके मिश्रा, राजीव कश्यप व डाक अधिदर्शक उप डाकपाल अविनाश दास उपस्थित थे. बैठक में डाककर्मियों को भारत सरकार की विभिन्न डाक सेवाओं एवं योजनाओं डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, एसवी, आरपी सहित अन्य योजना से होने वाले फायदे की जानकारी ग्राहकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. इस कार्य के लिए दो से 28 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में डाक विभाग सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इस अवसर पर छोटीलाल मेहता, अंकित आदित्य, सुबोध कुमार, गोवर्धन साव, पवन यादव, निर्मल नायक, रामकिशुन कुमार, हिना कुमारी, प्रीति कुमारी, रामेश्वर महतो, बलवंत कुमार आदि उपस्थित थे.
डाक योजनाओं की जानकारी ग्राहकों तक पहुंचाने का निर्देश
उप डाकघर दारू में बैठक
