डुमरौन में रामनवमी पूजा कमेटी गठित

अध्यक्ष बने शंकर मेहता

इचाक. प्रखंड के डुमरौन में रामनवमी को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया मनोज मेहता ने की. संचालन पंसस संतोष मेहता ने किया. बैठक में रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. नशापान पर प्रतिबंध लगाने, उल्लंघन करने वालों को पुलिस को सौंपने, मंगला जुलूस निकालने, रामनवमी के दिन झांकी, शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर सहमति बनी. बताया गया कि एकादशी की रात झामुमो नेता सुनील शर्मा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि नशामुक्त रामनवमी मनायें. डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त करवाई की जायेगी. बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया. अध्यक्ष शंकर कुमार मेहता, सचिव सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, उपसचिव मनोज कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष रविशंकर मेहता बनाये गये. संरक्षक मुखिया मनोज मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार दास, पंसस संतोष मेहता, अनिल मेहता, चंद्रदेव मेहता, प्रबील प्रसाद मेहता, कविराज मेहता, प्रदीप मेहता, प्रकाश मेहता, नरेश मेहता चुने गये. मीडिया प्रभारी रंजीत शर्मा को बनाया गया. इसके अलावा कई लोग कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >