घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं कराया गया है एफआइआर

घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं कराया गया है एफआइआर

प्रतिनिधि कटकमसांडी

कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव में 26 मई की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ था. घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी सेफ्टी टैंक हादसे मामले में अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं कराया गया है. जिसके कारण पुलिस उहापोह की स्थिति में है. कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव में 26 मई की रात नौ से दस बजे की बीच आनंद साव के सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस में दम घुटने से तीन लोगों की जान चली गयी थी . टैंक के अंदर भारी मात्रा में महुआ शराब रखे होने के कारण उसमें अत्यधिक जहरीली गैस बन गयी थी और बचाने के चक्कर में एक-एक तीन लोगों की जान चली गयी थी. चमेली देवी, रवि साव और मदन साव की मौत के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक परिजनों ने एफआइआर दर्ज नहीं कराया है . बताया जाता है कि सेफ्टी टैंक से महुआ शराब निकालने के लिए नीचे उतरने के दौरान तीनों की मौत हुई है. अपनी पत्नी, भाई और बेटे को तड़पता देख आनंद साव ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कोट..अभी तक परिजनों की ओर से एफआईआर दर्ज के लिए आवेदन नहीं दिया गया है . आवेदन आने के बाद केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जायेगी.

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >