बस व पिकअप वैन में टक्कर, आठ लोग घायल

टाटीझरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूधमटिया-तेलियाबाट पथ पर शनिवार दोपहर 12 बजे यात्री बस (जेएच 02 बीएन-9045) और पिकअप वैन (जेएच 02 बीएल 1799) के बीच टक्कर हो गयी.

टाटीझरिया़ टाटीझरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूधमटिया-तेलियाबाट पथ पर शनिवार दोपहर 12 बजे यात्री बस (जेएच 02 बीएन-9045) और पिकअप वैन (जेएच 02 बीएल 1799) के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में आठ लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार यात्री बस टाटीझरिया से हजारीबाग की ओर जा रही थी. दूधमटिया-तेलियाबाट के पास पिकअप वाहन से उसकी टक्कर हो गयी. हादसे में पिकअप वैन का चालक असधीर निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार, बहिमर निवासी 17 वर्षीय रंजीत यादव (पिता दिलचंद यादव) व कंचनपुर निवासी 24 वर्षीय अभिषेक गौरव (पिता विजय प्रसाद) तथा बस का चालक व चार यात्री घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल पिकअप वैन को चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

इचाक. रांची-पटना मार्ग पर शालपर्णी इंडियन पेट्रोल पंप सिझुआ के पास शनिवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के केवला गांव निवासी मो सिराज (55 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मो सिराज बाइक (जेएच 02बीयू-8713) से हजारीबाग से अपने घर केवला जा रहा था. इसी दौरान सिझुला के पास रास्ते में अचानक एक गाय के दौड़ जाने से वह उससे टकरा कर सड़क पर गिर गया. इचाक पुलिस ने उसे सदर अस्पताल हजारीबाग पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >