कूद में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर भूमि पूजन

पांच मई को कलश शोभायात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश का कार्यक्रम होगा.

हजारीबाग. कटकमदग प्रखंड के कुद स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया. पांच मई को कलश शोभायात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश का कार्यक्रम होगा. छह मई को गौरी गणेश पूजन, हवन, आरती एवं रात्रि में कथा प्रवचन, सात मई को पाठ, आरती, फलादिवस एवं रात्रि में प्रवचन, आठ मई को नगर भ्रमण आरती और नौ मई को प्राण प्रतिष्ठा, कन्या पूजन, भंडारा एवं रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया जायेगा. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए विशेष कथा वाचक दिगंबर शास्त्री को वाराणसी से बुलाया गया है. साथ ही विशेष पूजा पंडित अमित शास्त्री द्वारा की जायेगी. बैठक में अवध किशोर साव, उमेश साव, सुदर्शन राणा, पंकज ठाकुर, उमेश राणा, उमेश साव, विजय साव एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SALLAHUDDIN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >