केरेडारी से गणेश कुमार की रिपोर्ट
केरेडारी(हजारीबाग). केरेडारी में मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ. बड़कागांव त्रिवेणी सैनिक माइंस के मिड स्केल सेक्टर-2 में सुपरवाइजर विभूति साहू (35) की मौत हो गई. विभूति साहू मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे.
सैनिक वाहन की चपेट में आने से मौत
कार्य करते समय, वह अनियंत्रित हुए सैनिक वाहन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद त्रिवेणी सैनिक कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया.
पोर्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी
दुर्भाग्य से, चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि की. फिलहाल, शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: चंदवा में पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत; पत्नी गंभीर रूप से घायल
