बरही. विधायक मनोज कुमार यादव ने बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया. अस्पताल में 1.45 करोड़ के डीएमएफटी मद से वेटिंग हॉल, कैंटीन, योग शेड, स्टोर रूम सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण होगा. मौके पर विधायक ने कहा कि इन संरचनाओं के निर्माण हो जाने के बाद अस्पताल में कुछ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जो अभी नहीं है. उन्होंने कहा कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठकों में भी कुछ मांग उठायी है. उम्मीद है जल्द उस पर भी अमल होगा व चिकित्सा व्यवस्था उन्नत होंगी. मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, गुरुदेव गुप्ता, भगवान केसरी, एमएमसी सदस्य सुरेंद्र रजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव, नागेश्वर रजक, मुखिया शमशेर आलम, अशोक यादव, युगल किशोर यादव, अरुण चंद्रवंशी, अभिषेक निषाद, मुकेश कुमार, राजकुमार केसरी, मुकेश राम, राजकुमार यादव, संतोष निषाद, दिनेश साहू, उपमुखिया मनोज उपाध्याय, परमेश्वर यादव, विपिन सिन्हा, सचिन यादव, भूपेंद्र यादव, इंद्रदेव ठाकुर, बालेश्वर यादव, कुलदीप कुमार, डॉ. वेदराजन, सुधांशु शेखर मौजूद थे.
बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उन्नयन कार्य का शिलान्यास
डीएमएफटी के 1.45 करोड़ की लागत से वेटिंग हॉल, कैंटीन, योग शेड, स्टोर का निर्माण होगा
