खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में बरही में झामुमो का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

झामुमो ने बरही में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ मोर्चा खोला. विधेयक को 'काला कानून' बताते हुए उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा.

बरही. केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज संशोधन विधेयक लाये जाने के विरोध में शनिवार को बरही प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो ने धरना दिया. धरने का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष देव आनंद प्रसाद ने किया, जबकि संचालन अख्तर अंसारी ने किया.

धरने को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सदस्य विकास राणा ने विधेयक को काला कानून बताया. उन्होंने कहा कि यह झारखंड राज्य के हित पर कुठाराघात है. धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया.

मौके पर विनोद विश्वकर्मा, राजदेव यादव, पारस शरण देव, जीतेंद्र गिरी, दिनेश रविदास, मो. साहेब अंसारी, बाबूलाल मुर्मू, मुंशी रजक समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जावेद इस्लाम

जावेद इस्लाम की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता व कहानी लेखक के रूप में भी है. कहानी रामपुर का रुस्तम के लिए इन्हें उत्तर प्रदेश के मऊ में 'गांव के लोग सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट' द्वारा 2019 का "गांव के लोग कथा सम्मान" मिल चुका है. इन्होंने वर्ष 1984 में बीए इकोनॉमिक्स में ऑनर्स किया है. उसी वर्ष प्रभात खबर से जुड़ गये थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >