आतिक्स बजाज शोरूम में नये मॉडलों की ग्रैंड लॉन्चिंग

आतिक्स बजाज शोरूम, हजारीबाग में बजाज के लेटेस्ट Pulsar मॉडलों की ग्रैंड लॉन्चिंग हुई. इस अवसर पर नए N160 SS, N160 S, Pulsar 150 और 125 पेश किए गए. ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स और छूट भी उपलब्ध हैं.

हजारीबाग. कल्लू चौक स्थित आतिक्स बजाज शोरूम में बजाज के नये और अपडेटेड मॉडलों की ग्रैंड लॉन्चिंग की गयी. समारोह में बजाज के नये मॉडल एन 160 एसएस, एन 160 एस, पल्सर 150 और पल्सर 125 को ग्राहकों के लिए पेश किया गया.

कार्यक्रम में नरेंद्र प्रसाद, अभिमन्यु प्रसाद, आनंद प्रसाद और इजहार अंसारी मौजूद थे. अतिथियों ने नये मॉडलों का अनावरण करते हुए कंपनी की ओर से पेश किये गये अपडेटेड फीचर्स और डिजाइन की जानकारी ली. इस दौरान शोरूम परिसर में ग्राहकों और बाइक प्रेमियों की भीड़ रही.

आतिक्स बजाज के संचालक निशान कुमार सुमन ने बताया कि नये मॉडल आधुनिक डिजाइन और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बाजार में उतारे गये हैं. लॉन्चिंग के अवसर पर ग्राहकों को नये मॉडलों के बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि बजाज मोटरसाइकिल के सभी वाहनों पर कई आकर्षक छूट और उपहार दिये जा रहे हैं. ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से संस्थान लगातार बेहतर सेवाएं देने का प्रयास कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >