विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ थाना के प्रांगण में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ नित्यानंद दास ने की. संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने किया. बैठक में थाना प्रभारी सपन महथा उपस्थित थे. बैठक में विष्णुगढ़ की घटना पर चर्चा की गयी. बीडीओ ने कहा कि इस तरह की घटना फिर नहीं हो, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी. प्रखंड में इस तरह के जो भगत-भगतिन हैं, उनकी सूची बनायी जायेगी. मौके पर जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, गुरु प्रसाद साव समेत कई लोग उपस्थित थे.
अंधविश्वास के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान

अंधविश्वास के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान
Copied link
थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, विष्णुगढ़ की घटना पर मंथन