DC की फर्जी WhatsApp ID बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

हजारीबाग उपायुक्त के नाम और फोटो का उपयोग कर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन ने लोगों से संदिग्ध संदेशों और कॉल से सतर्क रहने की अपील की है.

हजारीबागः उपायुक्त हजारीबाग के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर अधिकारियों और अन्य लोगों से संपर्क करने का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन के अनुसार, +66 646958113 नंबर से लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नंबर का उपायुक्त या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है. इसे साइबर ठगी के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक SP की शिकायत लेकर DGP के पास पहुंचे CBI प्रॉसीक्यूटर, मेडिटेशन कोर्स का दिया सुझाव

मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी गयी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से अपील की है कि उक्त नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें. यदि इस नंबर से किसी तरह की धनराशि की मांग की जाती है, तो किसी भी स्थिति में भुगतान नहीं करें और न ही अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें.

प्रशासन ने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या साइबर पुलिस को देने की अपील की है. साथ ही, किसी भी अनधिकृत संदेश पर कार्रवाई करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें- चौपारण में आउटसोर्सिंग कर्मियों का 17 माह से मानदेय लंबित, BDO को सौंपा ज्ञापन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >