गिरफ्तार ठगों को जेल

महिला से ठगे गये जेवरात हुए बरामद

हजारीबाग. धनवान बनाने का लालच देकर महिला से लाखों रुपये के जेवरात की ठगी करनेवाले गिरफ्तार तीनों ठगाें को बड़ा बाजार पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. इनमें बिहार के रोहतास जिले के अमछार थाना क्षेत्र के सरैया निवासी मेलेट्री लाठौर, बेगरा गांव के अखिलेश लठाैर और तीतय लठौर शामिल हैं. इनके खिलाफ बड़ा बाजार टीओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनके पास से महिला से ठगे गये जेवरात को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरू मुहल्ले में साधु के वेश में तीन ठग आठ जून की दोपहर करीब तीन बजे गुड़िया देवी के घर पहुंचे. तीनों के हाथ में कमंडल, ललाट पर टीका और गले में रुद्राक्ष की माला थी. ठगों ने गुड़िया देवी से दान-दक्षिणा मांगा. बातचीत के दौरान ठगों ने महिला को झांसे में लेकर घर में धन-संपत्ति बढ़ाने के नाम पर तंत्र-मंत्र करना शुरू कर दिया. इसी दौरान एक ठग ने महिला से कहा कि वह अपने घर में रखे आभूषण को सामने रखे. इसी आभूषण पर मंत्र पढ़ा जायेगा. इसके बाद महिला ने घर के सारे जेवरात को ठगों के सामने रख दिया. मंत्र पढ़ने के दौरान ही मौका मिलते ही तीनों ठग कपड़े में बंधे जेवरात को लेकर भाग निकले. इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दिया. पति ने घटना की सूचना बड़ा बाजार टीओपी पुलिस को दी. सदर एसडीपीओ रूपक सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ठगों को गिरफ्तार करने के लिए बड़ाबाजार टीओपी और मुफ्फसिल थाना प्रभारियों की टीम बनायी गयी. टीम ने टोटो से भाग रहे तीनों ठगों को क्षितिज अस्पताल के समीप से पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >