हजारीबाग. विश्व रक्तदाता दिवस को लेकर जिला प्रशासन एवं संगठनों के माध्यम से 14 जून को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है. इसे लेकर सदर एसडीओ आदित्य पांडेय के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी प्रेम कुमार ने हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं शिक्षकों के साथ एसडीओ कार्यालय में बैठक की. बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन, सचिव डॉ प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष सुदेश प्रसाद, आयुष कुमार, बसंत कुमार, रितेश कुमार सिंह, रोहित कुमार, सहगल कुमार, लालू प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे. एसडीओ ने सभी कोचिंग संचालकों, शिक्षकों, लाइब्रेरी संचालकों, विद्यार्थियों एवं लोगों से रक्तदान की अपील की. कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान कर हम किसी की जान बचा सकते हैं. स्वस्थ व्यक्ति को तीन-चार महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए. इससे शरीर स्वस्थ रहता है. अध्यक्ष जेपी जैन ने कोचिंग एसोसिएशन के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों से रक्तदान शिविर में सहभागिता निभाने की अपील की. सचिव डॉ प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष सुदेश कुमार ने रक्तदान को पुनीत कार्य बताया.
रक्तदान कैंप में सहभागिता निभाने की अपील
14 जून के ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर एसडीओ की हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के साथ बैठक
