बरकाकला गांव में मारपीट, पांच घायल

इचाक के बरकाकला गांव में 19 जुलाई की रात लगभग दस बजे मारपीट की घटना हुई.

हजारीबाग.

इचाक के बरकाकला गांव में 19 जुलाई की रात लगभग दस बजे मारपीट की घटना हुई. विकास कुमार, पत्नी अंजू देवी, योगेंद्र कुमार और उसके माता-पिता घायल हो गये. इसमें विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. विकास ने बताया कि मेरे भाई योगेंद्र कुमार की शादी चार-पांच साल पहले छोटका अलौंजा गांव में हुई थी. भाई की पत्नी प्रीति कुमारी ने मायकेवालों को डेढ़ लाख रुपये दी थी. उस पैसे की मांग भाई के ससुरालवालों से कई दिनों से किया जा रहा था. ससुरालवाले पैसे नहीं देकर 19 जुलाई की रात अचानक छोटका अलौंजा गांव के महेश मेहता पिता चुनू महतो, सूरत कुमार पिता महेश महतो, नारायण महतो पिता धनु महतो, गणेश मेहता पिता नेमा महतो, मनोज मेहता पिता नहीं मालूम, आरती देवी पति महेश मेहता सभी बरकाकला गांव पहुंचे और मेरे परिवारवालों के साथ मारपीट कर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >