कुम्हारटोली विद्यालय में सीबीएसइ कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम

हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को शिक्षण और मूल्यांकन में एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

हजारीबाग: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में शनिवार को सीबीएसइ के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम-2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय ‘एआइ इन क्लासरूम’ था. इसका शुभारंभ सीबीएसइ के रिसोर्स पर्सन हरजाब सिंह और अनूप कुमार सिंह ने किया.

प्रशिक्षण के दौरान एआइ एजुकेशन, शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षण-अधिगम एवं मूल्यांकन में एआइ टूल्स तथा शैक्षणिक विकास और प्रशासन में एआइ के प्रयोग की जानकारी दी गयी. हरजाब सिंह ने एआइ के महत्व, विभिन्न टूल्स और कक्षा शिक्षण में इसके उपयोग की जानकारी गतिविधियों के माध्यम से दी.

अनूप कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षण पद्धति में बदलाव जरूरी है. स्मार्ट वर्क वही कर सकता है, जो हार्ड वर्क करता है. उन्होंने एआइ के विभिन्न टूल्स और तकनीकों की जानकारी दी. प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने दोनों रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया. कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य-आचार्या उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >