यौन शोषण का आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार

युवती की शिकायत पर लोहसिंघना थाना में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

हजारीबाग. शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को लोहसिंघना थाना पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया. आरोपी अश्विनी रंजन जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट मुहल्ले का निवासी है. उसके खिलाफ लोहसिंघना थाना क्षेत्र के कोलघटी मुहल्ले की एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. युवती के अनुसार, शादी का वादा कर आरोपी ने कई माह तक उसका शारीरिक शोषण किया. बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी शादी से इंकार कर फरार हो गया. लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी कोलघटी मुहल्ले में किराये के मकान में रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था. इसी दौरान युवती से उसका प्रेम संबंध हुआ. जांच के दौरान युवती द्वारा लगाये गये आरोप सत्य पाये गये. थाना प्रभारी ने बताया कि 30 मई को सूचना मिली कि आरोपी अपने जमशेदपुर स्थित घर में मौजूद है. इसके बाद टेल्को थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी को हजारीबाग लाकर मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >