बरकट्ठा. चेचकप्पी पंचायत के चौथा गांव निवासी प्रसादी सिंह का निधन शुक्रवार सुबह पैतृक आवास पर हो गया. परिजनों के अनुसार, इसी वर्ष फरवरी में चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में प्रसादी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी. इसके बाद वे खड़े होने में असमर्थ थे और लंबे समय से इलाज करा रहे थे.
निधन की सूचना मिलते ही चेचकप्पी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव शोक संतप्त परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने बरकट्ठा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. डेगलाल साव ने कहा कि प्रशासन से बात कर मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
