केरेडारी. हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत पचड़ा पंचायत के सिझुआ गांव के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नही चल सका है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह आत्मा हत्या नहीं है, चूंकि गर्दन में काफी चोट है. लगता है कि किसी ने मार कर पेड़ में लटकाया है. मृतक की पहचान कैलाश भुइयां के पुत्र सुजीत कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई है. घटना के संदर्भ में बताया गया कि सुबह छह बजे से ही घर से निकला था. जिसका शव सिझुआ गांव स्थित तीन फेडवा जंगल के समीप एक पेड़ में टंगा मिला. यह घटना गुरुवार के देर शाम की है. ग्रामीणों को आने जाने के क्रम में घटना को देखा व इसकी सूचना परिजन एवं स्थानीय पगार ओपी को दी गयी, तब दल बल के साथ पगार ओपी सअनि रणजीत पांडेय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
सिझुआ गांव के युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
सिझुआ गांव के युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
