दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष और सचिव बने महेंद्र

बरकाकला में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद मेहता ने की.

इचाक.

बरकाकला में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद मेहता ने की. संचालन बसंत नारायण मेहता ने किया. पूजा को सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से संतोष प्रसाद मेहता को अध्यक्ष, अर्जुन प्रसाद मेहता उपाध्यक्ष, महेंद्र शर्मा सचिव, महेश प्रसाद मेहता सहसचिव, महेंद्र प्रसाद मेहता कोषाध्यक्ष व संजय प्रसाद मेहता को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. जबकि मुखिया सिकंदर कुमार राम, पूर्व सरपंच वासुदेव महतो, राजेंद्र प्रसाद मेहता, बसंत नारायण मेहता, टुकन महतो, महादेव राणा, लालो महतो, धीरू रजक, रामेश्वर महतो, अजय मेहता, खीरू साव, अरविंद मेहता को संरक्षक बनाया गया. पूजा में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए गांव के प्रबुद्ध लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. दुर्गा पूजा तक गांव में मांस, मछली और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >