शराबी पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद कर दी जान

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : जिले के विष्णुगढ़प्रखंड केगोविंदपुरगांव में एक महिला ने अपने बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी.पुलिसने तीनोंशव को जब्त करपोस्टमार्टम के लिएसदरअस्पताल, हजारीबाग भेज दिया है. मरनेवालों में सुमित्रा देवी उम्र 25 वर्ष, पुत्र विजय कुमारछह वर्ष योगेंद्र कुमारउम्रतीन वर्ष शामिल हैं. घटनाशुक्रवार देर रात की है. घटना केसंबंध […]

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : जिले के विष्णुगढ़प्रखंड केगोविंदपुरगांव में एक महिला ने अपने बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी.पुलिसने तीनोंशव को जब्त करपोस्टमार्टम के लिएसदरअस्पताल, हजारीबाग भेज दिया है. मरनेवालों में सुमित्रा देवी उम्र 25 वर्ष, पुत्र विजय कुमारछह वर्ष योगेंद्र कुमारउम्रतीन वर्ष शामिल हैं. घटनाशुक्रवार देर रात की है.

घटना केसंबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारउक्त महिताअपने पति रिझो पंडित के द्वारा प्रताड़ित किये जाने से तंग आ गयी थी.ऐसे में उन्होंने अपने बच्चों के साथ जान देने फैसला ले लिया.उनका पति शराब पी कर पत्नीसे मारपीट करता था. रिझु पंडित को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस गिरफ्तार करलियागया है. घटना घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं की है. पुलिसपूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

(विष्णुगढ़ से विनय पाठक की रिपोर्ट)

विहिप की बैठक से ठीक पहले पहुंचे एसडीओ भोर सिंह यादव, हंगामा, सोमवार को रांची बंद, VIDEO में देखें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >