गृह रक्षकों का 63 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

उपायुक्त ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी

हजारीबाग. गृह रक्षकों के 63 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के पारण परेड का आयोजन होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में हुआ. पारण परेड के मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह थे. क्षेत्रीय प्रशिक्षण झारखंड गृह रक्षा वाहिनी हजारीबाग में 23 जून से शुरू हुआ, जो 24 अगस्त 2025 को संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण में कोडरमा जिले के 180 तथा रांची, गोड्डा, गढ़वा, सरायकेला, जमशेदपुर, गिरिडीह एवं धनबाद जिलों से अनुकंपा के आधार पर नामांकित 38 सहित कुल 218 प्रशिक्षु गृह रक्षक शामिल हुए. समापन के अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षु गृह रक्षकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु गृह रक्षकों को सम्मानित भी किया गया. जिला समादेष्टा रोहित आनंद ने बेहतर फायरिंग के लिए संजीत कुमार यादव को प्रथम तथा प्रीतम कुमार सिंह को द्वितीय पुरस्कार दिया. प्रशिक्षण में गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ जिला बल एवं जैप-7 के गृह रक्षक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >