हजारीबाग. प्रभु का रूपांतरण महागिरजाघर कैथोलिक आश्रम में रविवार को परम प्रसाद समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान 30 बच्चों ने पहला परम प्रसाद (फर्स्ट हॉली कम्युनियन) ग्रहण किया. इस महत्वपूर्ण संस्कार के लिए बच्चे करीब एक वर्ष से तैयारी कर रहे थे. समारोह के मुख्य अतिथि रांची से आये फादर महेंद्र पीटर थे. उनके साथ पल्ली पुरोहित फादर एंथोनी, फादर रेमंड, फादर विजय, फादर सुशील और फादर प्रदीप ने पूजन विधि संपन्न करायी. फादर महेंद्र पीटर ने कहा कि बच्चों ने पहली बार प्रभु यीशु को अपने जीवन में ग्रहण किया है, अब वे उनके प्रेम, क्षमा और सहयोग की भावना को आत्मसात करें. इस अवसर पर प्रार्थना और भजनों से माहौल भक्तिमय रहा. दीपूगढ़ा से आयीं मिसेज रेजिना, एस्टर व अन्य ने पियानो और ढोल-नगाड़ों के साथ भक्ति गीत प्रस्तुत किये. आयोजन को सफल बनाने में कैथोलिक सभा के अध्यक्ष पीटर पॉल टोप्पो, सुशील लकड़ा, सिलास फ्रांसिस खलखो व लिली बरवा का सराहनीय योगदान रहा.
30 बच्चों ने ग्रहण किया पहला परम प्रसाद

30 बच्चों ने ग्रहण किया पहला परम प्रसाद
Copied link
हजारीबाग के प्रभु का रूपांतरण गिरजाघर में समारोह