हजारीबाग. झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण 2026-27 के लिए विभिन्न केंद्रों में प्रशिक्षणार्थी चयन के लिए साक्षात्कार लिया गया. शुक्रवार को वार्ड 18 के मेन रोड स्थित खादी ग्राम उद्योग केंद्र में साक्षात्कार हुआ. इसमें 25 प्रशिक्षणार्थी चयनित हुए. इन्हें छह माह तक सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण केंद्र में दिया जायेगा. साक्षात्कार के दौरान वार्ड पार्षद रूपाली कुमारी उनके प्रतिनिधि विशाल कुमार वर्मा समेत ग्राम उद्योग बोर्ड के दीन दयाल शर्मा, अंबिका बाउरी, सुशांत सहदेव समेत कई बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे. इन अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को 4500 रुपये मानदेय के रूप में दिया जायेगा. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बोर्ड की ओर से इन महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होकर जीविका चलाने के लिए एक-एक सिलाई मशीन भी दी जायेगी.
सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के लिए 25 अभ्यर्थी चयनित
झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने लिया साक्षात्कार
