हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय पटना और एनएसएस, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गयी. अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ चंद्रभूषण शर्मा ने की.
झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों से पहुंचे स्वयंसेवक
एनएसएस समन्वयक सह आयोजन सचिव डॉ जॉनी रुफिना तिर्की ने बताया कि चयन प्रक्रिया में झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों से एनएसएस के 155 स्वयंसेवकों ने भाग लिया. इनमें रांची विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, विनोबा भावे
विश्वविद्यालय, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, सिद्धो-कान्हो विश्वविद्यालय, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, सरला बिरला विश्वविद्यालय, वाईबीएन विश्वविद्यालय, झारखंड राय विश्वविद्यालय, बीआईटी मेसरा और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक शामिल थे.
दौड़ और ड्रिल के बाद सांस्कृतिक प्रतिभा का परीक्षण
चयन के प्रथम चरण में प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया. इसके बाद दौड़, परेड और ड्रिल का परीक्षण हुआ. परेड प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों की शारीरिक क्षमता और अनुशासन का मूल्यांकन किया. इसके बाद सांस्कृतिक प्रतिभा का परीक्षण किया गया. अंतिम चरण में प्रतिभागियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया.
नवंबर में लखनऊ में होगा केंद्रीय जोन शिविर
चयनित स्वयंसेवक नवंबर 2026 में लखनऊ में आयोजित सेंट्रल जोन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेंगे.
चयन समिति में ये रहे शामिल
चयन समिति में क्षेत्रीय निदेशालय, एनएसएस पटना के दीपक चौहान और प्रियवत मंडल शामिल रहे. विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ के रूप में डॉ सरिता सिंह, हेड कांस्टेबल सिकंदर ठाकुर और कांस्टेबल सुरेंद्र पांडेय मौजूद थे.
आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस नोडल पदाधिकारी डॉ उमेश ठाकुर, डॉ एस नीरज, डॉ खेमलाल महतो समेत स्वयंसेवकों ने योगदान दिया.
ये भी पढ़ें: चतरा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेनो, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
