140 पेटी नकली शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

थानांतर्गत चरही एनएच-33 ओवरब्रिज के पास पिकअप वैन (बीआर 01जीएम-6294) से चरही पुलिस ने 25 अप्रैल की रात 140 पेटी नकली शराब जब्त किया.

चरही. थानांतर्गत चरही एनएच-33 ओवरब्रिज के पास पिकअप वैन (बीआर 01जीएम-6294) से चरही पुलिस ने 25 अप्रैल की रात 140 पेटी नकली शराब जब्त किया. इसमें रॉयल चैलेंज की 70 पेटी, ब्लेंडर प्राइड की आठ पेटी, इम्पेरियल ब्लू की 17 पेटी व रॉयल स्टेज की 45 पेटी शामिल है. मौके पर से चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. एसडीपीओ ने बताया कि नकली विदेशी शराब से लदी पिकअप वैन के रामगढ़ से हजारीबाग की ओर आने की सूचना मिली थी. 15 माइल के पास पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भगाने लगा. गश्ती वाहन ने पीछा कर चरही ओवरब्रिज के पास उसे पकड़ लिया. पुलिस ने वैन में सवार दो लोगों को पकड़ कर उनसे शराब से संबंधित कागजात की मांग की, लेकिन वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. उनके साथ एक कार (बीआर01पीएल 0609) भी चल रही थी. पुलिस ने उसकी भी तलाशी ली, लेेकिन उसमें किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. पकड़े गये लोगों को चरही थाना लाया गया. कार, पिकअप वैन और नकली शराब को सुरक्षित थाना परिसर में रखा गया है. पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरप्तार किया है. इसमें दानापुर थाना, पटना बिहार के ग्राम जाफरपुर निवासी संदीप कुमार पिता कमल राय, दानापुर के ग्राम बिशुनपुर के छत्रधारी राय पिता स्व शीतल राय, दानापुर थाना के ग्राम नासरीगंज निवासी जितेश कुमार यादव पिता सत्येंद्र प्रसाद, गया जिला के खिजलसराय के ग्राम पचमहला निवासी अमरजीत कुमार शामिल हैं. गश्ती दल में चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार, सअनि रंजीत कुमार, अनिल रजक, अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार पासवान, रामाशंकर पांडेय, सतीश कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >