ठंड के बावजूद चौपारण के पिकनिक स्पॉटों पर पर्यटकों की भीड़

चौपारण : ठंड के बावजूद चौपारण के पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही. इससे पहले जैसे ही रात में घड़ी की सूई 12 पर पहुंची, आतिशबाजी से लोगों ने नये साल का स्वागत किया. लोगों ने एक दूसरे को नये साल की बधाई दी. हल्की बारिश और कुहासों के बीच लोग मंदिर गये […]

चौपारण : ठंड के बावजूद चौपारण के पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही. इससे पहले जैसे ही रात में घड़ी की सूई 12 पर पहुंची, आतिशबाजी से लोगों ने नये साल का स्वागत किया. लोगों ने एक दूसरे को नये साल की बधाई दी. हल्की बारिश और कुहासों के बीच लोग मंदिर गये और पूजा-अर्चना कर नये साल का पहला दिन मनाया.

इधर, चौपारण के हदहदवा जलप्रपात, चैथी टाल, बराकर नदी, डीवीसी बच्छई ,गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी, करमा, असनाचुआं, पड़रिया, नरदरमूरती, मानगढ़ का टीला, चोरदाहा के हथिया बाबा मंदिर के अलावा तिलैया डैम, नगवां डैम में काफी संख्या में युवाओं ने पिकनिक का आनंद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >