बरही में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित

बरही : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बरही में प्रस्तावित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. शिलान्यास सात सितंबर को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को संयुक्त रूप से करना था. यह जानकारी बरही अनुमंडलाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक ने दी. उन्होंने कहा कि एचपीसीएल […]

बरही : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बरही में प्रस्तावित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. शिलान्यास सात सितंबर को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को संयुक्त रूप से करना था.

यह जानकारी बरही अनुमंडलाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक ने दी. उन्होंने कहा कि एचपीसीएल के जमशेदपुर डीजीएम एलपीजी प्रणय कुमार ने पत्र भेज कर शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना दी. शिलान्यास की नयी तिथि बाद में निर्धारित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >