वाहन चेकिंग अभियान जारी रखें

हजारीबाग : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को परिवहन कार्यालय के कक्ष में हुई. बैठक में प्रभारी डीटीओ डेविड बलिहार ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने वाहन चेकिंग अभियान प्रतिदिन जारी रखने का निर्देश दिया. इसके बाद जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गयी. प्रभारी डीटीओ ने […]

हजारीबाग : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को परिवहन कार्यालय के कक्ष में हुई. बैठक में प्रभारी डीटीओ डेविड बलिहार ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने वाहन चेकिंग अभियान प्रतिदिन जारी रखने का निर्देश दिया. इसके बाद जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गयी.

प्रभारी डीटीओ ने एनएचएआइ व आरसीडी से जिले में मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों को तत्काल भरने का निर्देश दिया. सड़कों का सुंदरीकरण व साफ-सफाई अभियान चला कर करने को कहा. नेशनल पार्क पास रिफ्लेक्टर लगाने, सभी डायवर्सन के पास सिग्नल व रिफ्लेक्टर लगाने, शहर के विवेकानंद स्कूल समीप व कारगिल पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़कों पर बने गड्ढों को तत्काल भरने का निर्देश दिया. बैठक में ट्रैफिक इंचार्ज, एनएचएआइ, आरसीडी, साज व पीआइयू टीम के सदस्य मुकेश कुमार, अनिल कुमार व आशा कुमारी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >